Joint-Venture of Khabar Bharti Pvt Ltd RNI :- UPHIN49213

पंजाबी परिवार के साथ हुई घटना के बाद पुलिस ने बंद कराया द ग्रैंड सेलेब्रशन रिसॉर्ट – The DNA News

पंजाबी परिवार के साथ हुई घटना के बाद पुलिस ने बंद कराया द ग्रैंड सेलेब्रशन रिसॉर्ट

पूल पार्टी में छेड़छाड़ और मारपीट की घटना के बाद पुलिस ने थाना न्यू आगरा क्षेत्र के दयालबाग स्थित दी ग्रांड सेलिब्रेशन रिसॉर्ट बंद करा दिया। रिसॉर्ट संचालक द्वारा आये दिन पूल पार्टी आयोजित क़ी जाती थी जिस की कोई अनुमति नहीं ली जाती थी। सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम भी नहीं थे। पुलिस ने रिसॉर्ट में मारपीट और छेड़छाड़ की घटना में शामिल छह आरोपियों को पकड़ा है। अन्य की तलाश जारी है। पीड़ित पक्ष शनिवार को पुलिस आयुक्त जे रविन्दर गौड और डीसीपी सिटी सूरज कुमार राय से मिला था।
दरअसल घटना गुरुवार की रात की है। कर्मयोगी कमला नगर निवासी रेस्टोरेंट व्यवसाई राहुल ओबराय के परिवार की छह महिलाएं, छह पुरुष और छह बच्चे पूल पार्टी के लिए दयालबाग स्थित दी ग्रांड सेलिब्रेशन रिसॉर्ट में गए थे । रिसोर्ट मे दो पूल हैं। एक पूल उनके परिवार के लोगों को दिया गया दूसरे पूल में दो दर्जन युवक पार्टी करने आए थे। वे नशे में थे। महिलाओं के
फोटो खींचने लगे। फब्तियां कसने लगे। विरोध पर मारपीट की थी। पीड़ित परिवार का आरोप है कि पुलिस ने पीड़ित पक्ष के ही एक युवक को रातभर हवालात में बंद रखा था। शुक्रवार को इस संबंध में पीड़ित पक्ष की तरफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया ।

अधिकारियों के निर्देश के बाद पुलिस ने रिसॉर्ट बंद करा दिया। जांच पूरी होने तक वह बंद रहेगा। चाबी गार्ड के सुपुर्द की गई है। पुलिस ने घटना में शामिल आदित्य गोयल पुत्र सुशील कुमार, निवासी बी 906 ट्रांस यमुना कॉलोनी, वैभव पुत्र दीपक कुमार निवासी 11/ 41 सीता नगर रामबाग, शिवम, राहुल चौधरी, विष्णु परमार और अमन परमार को गिरफ्तार किया है।

घटना से पंजाबी समाज में आक्रोश
रिसॉर्ट मे हुई घटना से पंजाबी समाज में आक्रोश है। समाज के लोगों का कहना है कि न्यू आगरा पुलिस ने घटना के बाद पीड़ित पक्ष का ही उत्पीड़न किया। आखिर पुलिस की मानसिकता क्यों नहीं बदल रही है। समाज के लोगों ने घटना की निंदा करते हुए सख्त कार्रवाई की मांग की है। कमला नगर निवासी नीरज थारवानी का नाम भी बताया है। इसे पीड़ित पक्ष ने पहचाना था। नीरज पुरानी गाड़ियों को खरीदने और बेचने का काम करता है। पंजाबी विरासत के अध्यक्ष पूरन डावर, वरिष्ठ उपाध्यक्ष अनिल वर्मा, महामंत्री बंटी ग्रोवर, कोषाध्यक्ष नवीन अरोरा, संरक्षक रानी सिंह, चरणजीत थापर, अशोक अरोरा, सुनील मनचंदा, मनु महाजन आदि ने कार्रवाई की मांग की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *