एटा जिले के पिलुआ थाना क्षेत्र में सुन्ना नहर के पास चालक को झपकी आने के बाद कार डिवाइडर से टकरा गई। बताया जाता है कि पूरा परिवार नोएडा से मैनपुरी अपने घर जा रहा था। इस दौरान चालक को झपकी आ गई। जिसके बाद तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराकर पलट गई। आसपास के लोगों के मुताबिक कार की रफ्तार इतनी तेज थी कि वह काफी दूर तक घिसिटती हुई चली गई। वहीं, हादसे के बाद कार सवारों में चीख पुकार मच गई। राहगीरों ने हादसे की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया। पुलिस के मुताबिक सड़क हादसे में कुलदीप पुत्र विनोद 21 वर्ष, नित्या 1 वर्ष और आराध्या 6 वर्ष पुत्री रवि सभी लोग सथिनी दलितपुर थाना दन्नाहार मैनपुरी, तथा गुलशन 23 वर्ष व्यूति कलां थाना एलाऊ मैनपुरी की मौत हो गई। इनके साथ रंजना, आदित्य, रवि और विष्णु गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। जहां घायलों की हालत गंभीर देखते हुए सैफई रेफर कर दिया गया है।
Related Posts
फरियादी को ही पीट कर थाने ले गई पुलिस
- Manvendra Malhotra
- January 11, 2024
- 0
स्वामी विवेकानंद के जीवन से प्रेरणा ले युवा -शैलू पंडित
- Manvendra Malhotra
- January 13, 2024
- 0