Joint-Venture of Khabar Bharti Pvt Ltd RNI :- UPHIN49213

भाजपा नेता के दो पुत्रों को गोली मारने वाले 2 आरोपी गिरफ्तार – The DNA News

भाजपा नेता के दो पुत्रों को गोली मारने वाले 2 आरोपी गिरफ्तार

Agra भाजपा नेता के दो पुत्रो को करकुंज चौराहे पर सरेआम गोली मारने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया हैं।
पुलिस ने आरोपी के पास से दो अवैध तमंचे कारतूस और घटना में इस्तेमाल बाइक को भी बरामद की हैं।
थाना सिकंदरा, एस ओ जी और सर्विलांस पुलिस के ज्वाइंट ऑपरेशन में आरोपी सोनू उर्फ़ सुकेश शर्मा और रंजीत सिंह चौहान को गिरफ्तार किया गया।
दरअसल आवास विकास कॉलोनी सेक्टर 11 निवासी यशपाल चौधरी भाजपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य हैं। उनका जमीन की खरीद-फरोख्त का भी काम है। सोमवार की रात नौ बजे उनके दोनों बेटे प्रवीण व सचिन बाइक से घर लौट रहे थे। करकुंज चौराहे पर हमलावर रंजीत और रिंकू ने साथियों के साथ उन्हें रोककर गोलियां चलाई थीं। दोनों भाई घायल हो गए थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *