Joint-Venture of Khabar Bharti Pvt Ltd RNI :- UPHIN49213

इस्लाम अब्बास बने इंडियन शेख अब्बासी अल्पसंख्यक महासभा के राष्ट्रीय संरक्षक – The DNA News

इस्लाम अब्बास बने इंडियन शेख अब्बासी अल्पसंख्यक महासभा के राष्ट्रीय संरक्षक

आगरा।राष्ट्रीय मुस्लिम मंच के राष्ट्रीय संयोजक इस्लाम अब्बासी को इंडियन शेख अब्बासी अल्पसंख्यक महासभा का संरक्षक बनाया गया है। महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जाहिर अब्बासी के निर्देश पर इनका चयन किया गया है।इनके चयन पर संपूर्ण अल्पसंख्यक समाज ने खुशी लहर है। कई दशकों से इस्लाम अब्बास संपूर्ण अल्पसंख्यक समाज की बेहतरी और एकजुटता के लिए निरंतर कार्य करते हैं। इंडियन शेख अब्बासी अल्पसंख्यक महासभा के नव नियुक्त संरक्षक इस्लाम अब्बास ने बताया कि वो ना केवल अब्बासी बल्कि सम्पूर्ण अल्पसंख्यक समाज बच्चों को अच्छी शिक्षा दिलाने के साथ ही देश और समाज हित से जुड़े कामों में बढ़-चढ़कर भागीदार बनाने का अपना प्रयास अनवरत जारी रखेंगे। उन्होंने अच्छी तालीम दिलाकर बच्चों के भविष्य को रोशन करने के साथ ही देश और समाजहित से जुड़े कामों में बढ़-चढ़कर भागीदार बनने का संकल्प दिलाने की बात कही।उन्होंने कहा कि समाज से जुड़े गरीब लोगों की मदद करना हर किसी की नैतिक जिम्मेदारी है। उन्होंने समाज की एकजुटता और राजनीतिक जागरूकता पर जोर दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *