Joint-Venture of Khabar Bharti Pvt Ltd RNI :- UPHIN49213

महज़ 8 दिनों मे पुलिस ने दबोचे लुटेरे – The DNA News

महज़ 8 दिनों मे पुलिस ने दबोचे लुटेरे

आगरा के थाना सिकंदरा के रुनकता में सिटी मॉल के कर्मचारी से लूट करने वाले तीन बदमाशों को पुलिस ने बृहस्पतिवार रात को मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया। मुठभेड़ के दौरान एक बदमाश पैर में गोली लगने से घायल हो गया। उसे अस्पताल में भर्ती कराया है। पुलिस ने लूटा हुआ बैग बरामद किया है।

15 फरवरी की रात को रुनकता में सिटी मॉल के कर्मचारियों से लूट हुई थी। बदमाश बैग लूटकर फरार हो गया था। पुलिस बदमाशों की तलाश में लगी थी। डीसीपी सिटी सूरज राय ने बताया कि बृहस्पतिवार रात को सूचना पर खड़वाई नहर के पास बाइक सवार बदमाशों को घेरा गया। उन्होंने पुलिस को देखकर गोली चलाई। पुलिस ने भी जवाब में गोलियां चलाईं। इसमें एक घायल हो गया।तीनों बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया गया। घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया। उसने अपना नाम मथुरा के कोसी निवासी अनिल बताया। वहीं उसके साथी संदीप और कल्लू हैं। उनसे 2 तमंचे, 4 कारतूस, बैग बरामद किया गया। आरोपियों से पूछताछ की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *