Joint-Venture of Khabar Bharti Pvt Ltd RNI :- UPHIN49213

आज से चलेगा निगम का विशेष सफाई अभियान – The DNA News

आज से चलेगा निगम का विशेष सफाई अभियान

अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा समारोह के मद्देनजर आगरा में विशेष स्वच्छता अभियान आज से चलेगा। अपर नगर आयुक्त सुरेंद्र यादव ने बताया कि शासन से जारी निर्देशों के तहत 14 से 21 जनवरी के तहत अभियान चलेगा।

नगर निगम की सीमा के अंतर्गत सभी वार्डों में धार्मिक स्थलों के पास विशेष सफाई होगी। मंदिरों जाने वाले रास्तों पर सफाई की जाएगी। शहर में महापुरुषों की प्रतिमा स्थलों पर भी सफाई अभियान चलेगा। खाली प्लाटों में पड़ा कचरा उठाया जाएगा। शहर को प्लास्टिक फ्री बनाने का अभियान चलेगा। नगर निगम के सभी कार्यालयों में आकर्षक विद्युत सजावट होगी, जो 26 जनवरी के बाद तक रहेगी। उन्होंने बताया कि स्वच्छता अभियान के संबंध में नगर निगम के सभी जोनल अधिकारियों और स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को नगर आयुक्त अंकित खंडेलवाल ने दिशा निर्देश जारी कर दिए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *