लोकसभा चुनाव से पहले आज योगी मंत्रिमंडल का विस्तार हो सकता है। आज शाम 5ः00 बजे राजभवन में शपथ ग्रहण समारोह होगा। योगी सरकार आज सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर और भाजपा विधायक दारा सिंह चौहान को मंत्री बनाएगी। इसके अलावा रालोद से दो विधायकों का मंत्री बनना तय है। सभी विधायक आज शपथ ग्रहण समारोह में मंत्री पद की शपथ ले सकते हैं।