Joint-Venture of Khabar Bharti Pvt Ltd RNI :- UPHIN49213

गुजरात से दीप यात्रा आगरा पहुंची ,9 फुट ऊंचे दीपक से होगी रामलला की आरती – The DNA News

गुजरात से दीप यात्रा आगरा पहुंची ,9 फुट ऊंचे दीपक से होगी रामलला की आरती

राम आएंगे-दीप जलाएंगे। इस जयकारे के साथ बड़ौदा से अयोध्या के लिए शुरू हुई श्री राम दीप प्रस्थान यात्रा बुधवार को आगरा पहुंची। फतेहपुरसीकरी से लेकर सैंया-इरादतनगर तक रामभक्तों ने दीप यात्रा का स्वागत किया। पुष्प वर्षा की। आरती की। बता दें कि 1100 किलोग्राम का यह श्री राम दीप बड़ोदा के भाईली गांव के अरविंद भाई पटेल द्वारा बनवाया गया है। बड़ौदा के सयाजीगंज स्थित श्री रामजी मंदिर काला घोड़ा से यात्रा की शुरुआत सात जनवरी को हुई। विभिन्न शहरों से गुजरी यात्रा का जगह-जगह स्वागत किया गया। अयोध्या धाम में श्री राम मंदिर में पहली आरती इस दीप से शुरू होगी। यह दीप 1100 किलो का है। इसका व्यास आठ फुट का है। आधार की परिधि पांच फुट है। इसको बनाने में एक माह से अधिक समय लगा। इसमें 501 किलो घी भरा जा सकेगा। 15 किलो रूई की बाती से यह दीप ढाई माह तक प्रज्जवलित रहेगा। यह दीप पंचमुखी बताया गया है।यात्रा के साथ चल रहे अरविंद भाई पटेल का कहना है कि दीप को बनाने में पांच धातुओं तांबा, पीतल, मेटल, ब्रास, एमएस धातु शामिल किया गया है। दीप की ऊंचाई नौ फीट है। पटेल ने जानकारी दी कि उनके दोस्त की फैक्ट्री में इस दीप को तैयार किया गया।पटेल ने बताया कि दीप को लेकर अयोध्या आने के लिए अनुमति मिल गयी है। इसके बाद ही श्रीराम दीप प्रस्थान यात्रा बड़ौदरा से शुरू हुई है। 11 जनवरी देर शाम को अयोध्या पहुंच जाएंगे। दीप को श्रीराम मंदिर समिति को भेंट करेंगे। यात्रा में 50 से ज्यादा लोग शामिल हैं। श्री राम दीप यात्रा के आगरा पहुंचने पर जगह-जगह भव्य स्वागत किया गया। दीप यात्रा के साथ 40 लोगों का जत्था चल रहा है। दीप यात्रा ने किरावली, सैंया होते हुए इरादतनगर में रात्रि विश्राम किया । इरादत नगर से सुबह अयोध्या के लिए रवाना हुई जिसके देर शाम तक अयोध्या पहुँचने की सम्भावना जताई जा रही हैं।।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *