Joint-Venture of Khabar Bharti Pvt Ltd RNI :- UPHIN49213

गाय के गोबर में अयोध्या की मिट्टी मिलाकर बन रही हैं प्रतिमाये – The DNA News

गाय के गोबर में अयोध्या की मिट्टी मिलाकर बन रही हैं प्रतिमाये

श्रीराम जन्मभूमि तीर्थक्षेत्र अयोध्या में 22 जनवरी को प्राण प्रतिष्ठा समारोह के मद्देनजर बड़ी संख्या में श्रीराम दरबार और भगवान राम की प्रतिमाएं खरीदी जा रही हैं। चांदी की प्रतिमाओं का जबरदस्त क्रेज है। ऐसे में नगर निगम ने गाय के गोबर से प्रतिमा बनाई हैं। खास बात यह है कि इन प्रतिमाओं में गोबर के साथ अयोध्या से लाई गई मिट्टी की भी प्रयोग किया जा रहा है।

नराइच में नगर निगम की गोशाला है। यहाँ गोबर से मूर्तियां बनाई जाती हैं। नगर निगम ने यह उपक्रम पिछले वर्ष रक्षाबंधन से गोबर की राखी बनाने के साथ प्रारंभ किया था। दिवाली पर गाय के गोबर से बनी लक्ष्मी, गणेश की प्रतिमाओं का जबरदस्त क्रेज रहा। अब नगर निगम की गोशाला में श्रीराम प्राण प्रतिष्ठा समारोह के मद्देनजर गाय के गोबर से भगवान श्रीराम की प्रतिमाओं के साथ राम दरबार का निर्माण किया जा रहा है।

नगर निगम के मुख्य पशु कल्याण अधिकारी डा. अजय कुमार सिंह ने बताया कि इन प्रतिमाओं की खास बात यह है कि गाय के गोबर में अयोध्या जी से लाई गई मिट्टी मिलाई जा रही है। उन्होंने बताया कि निगम निगम परिसर में 16 जनवरी से 21 जनवरी तक दोपहर 12 से शाम 4 बजे तक श्रीराम दरबार की बिक्री के लिए स्टाल लगाया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *